भाजपा के पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा और भाजपा कार्यकर्ता कारगिल विजय दिवस मनाते हुए
विजयपुर। कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को क्षेत्र के कई राजनेताओं और संगठनों ने श्रद्धांजलि दी और नमन किया। विजयपुर क्षेत्र के नेताओं और संगठनों ने कारगिल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व सचिव सुभाष सिंह जमवाल, उपजीत सिंह, समाजसेवी पंकज सलाथिया, नगरपालिका अध्यक्ष दीपक कुमार, पार्षद बचनलाल, राहुल वैद, संजीव शर्मा आदि ने इन शहीदों को श्रद्धांजलि दी और नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत माता की रक्षा करते करते प्राणों की होती देने वाले शहीदों को हमारा नमन है। क्योंकि इनके कारण ही हम आज सुरक्षित हैं। संवाद
-------------
सीमा रन कल्याण समिति ने कारगिल शहीदों को किया याद
सांबा। सीमा जन कल्याण समिति के सदस्यों ने रविवार को कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजली देकर नमन किया। जिले के सीमावर्ती गांव सारथी में सीमा जन कल्याण समिति के सदस्यों ने कारगिल शहीद लखविंद्र सिंह की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस अवसर पर संजीव शर्मा, समिति के जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, अंचल सिंह, गिरदारी लाल शर्मा, राकेश कुमार, स्थानीय सरपंच आशा रानी, ध्रुव सिंह और संगठन मंत्री संजय शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संवाद
-----------
भाजपा कार्यालय में कारगिल विजय दिवस मनाया
बिश्नाह। कस्बे में स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कारगिल विजय दिवस मनाया। पूर्व विधायक ने कहा कि यह हमारे सैनिकों की विजय गाथा है, जिसे हम हर साल विजय दिवस के रूप में मनाएंगे हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान सेना को हराकर कारगिल पर विजय प्राप्त की थी। संवाद