फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे का श्रमिक कोरोना संक्रमित, बलोढ़ में दुकानदार पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मामलों से जिला प्रशासन के साथ ही लोगों की भी चिंता बढ़ रही है। राजपुरा तहसील के मदवाल में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक के कोरोना संक्रमित आने से क्षेत्र में भय बन गया है। राजपुरा कस्बा में दुकानदारों की ओर से बरती जा रही लापरवाही के चलते अधिक संक्रमित मामले आने की संभावना है।
विज्ञापन

पहले तहसील राजपुरा में कोरोना संक्रमित के यात्रा इतिहास के ही मामले थे, लेकिन अब बिना यात्रा इतिहास मामले आने से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने की आशंका होने लगी है। जिले में राजपुरा तहसील में लॉकडाउन नहीं था। इस पर लोग भी परवाह नहीं कर रहे हैं। अब ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक के कोरोना संक्रमित आने से लोगों मे भय बनने लगा है। जिले के नड ब्लाक के मनानु पंचायत के बलोढ़ गांव में एक दुकानदार के कोरोना पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि उक्त दुकान पर सारा दिन काफी भीड़ बनी रहती है। ऐसे में क्षेत्र के ग्रामीणों में भी भय बनने लगा है। कस्बे की मंडी गढ़ के बैंक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने से उनकी बहन की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गढ़ मंडी को पहले ही हॉट स्पॉट बनाया गया है। जिले की घगवाल तहसील के नोनाथ में एक बैंक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव आया है जो विजयपुर में एक निजी बैंक में काम करता है। कोरोना वायरस के कम्यूनिटी में प्रवेश करने की अधिक आशंका बनती जा रही है।
--------------
पुरमंडल से बीएसएफ का जवान कोरोना पॉजिटिव
बाड़ी ब्राह्मणा। पुरमंडल क्षेत्र से बीएसएफ का एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जानकारी के अनुसार मंडल कटवालता पंचायत का रहने वाला 29 वर्षीय युवक बीएसएफ में है। इन दिनों उसकी पोस्टिंग बंगाल में है। वह छुट्टी पर अपने घर दिल्ली से जम्मू रेल से 23 जुलाई को पहुंचा। रेलवे स्टेशन जम्मू में उसकी सैंपल लिए गए उसे 7 माइल्स होटल विजयपुर में क्वारंटाइन पर रखा गया। रविवार को उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उसे कोविड-19 अस्पताल सुपवाल के भार्गवा डिग्री कॉलेज में भर्ती किया गया है। संवाद
विज्ञापन

---------------
एक्सिस बैंक का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
विजयपुर। गुड़ा सलाथिया में कोरोना मरीज पॉजिटिव आने से दहशत फैल गई है। कोरोना पॉजिटिव एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया जा रहा है। उसे क्वारंटीन के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। क्योंकि कोरोना महामारी के कारण इस समय जनता काफी परेशान है। उसको देखते हुए तत्काल ऐसी कार्रवाई करनी पड़ी। गौरतलब है कि कुछ दिनों में विजयपुर में कोरोना मरीज की संख्या बढ़ गई है। जैसे वार्ड नंबर-दस, तीन, गुड़ा सलाथिया आदि में इस समय तारबंदी की हुई है। संवाद
----------------
बिना मास्क निकलने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कोरोना महामारी के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से लॉकडाउन को सिलसिले वार बढ़ाया जा रहा है। पहले जिले में प्रत्येक रविवार को सारे जिले में लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए। बाद में विजयपुर तहसील, सांबा, बाड़ी ब्राह्मणा और घगवाल तहसीलों में भी 30 जुलाई तक लॉकडाउन के आदेश जारी किए जाने से जिले भर में लॉकडाउन का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। रविवार को राजपुरा तहसील में भी पूरी तरह से लॉकउाउन रहा। केवल फल, सब्जी व अन्य जरूरी वस्तुओं की दुकानें ही खुली रहीं। उधर पुलिस की ओर से भी बिना मास्क के बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रर्वाई की जा रही है। दिन भर बाजारों में सुरक्षा कर्मी ही नजर आए। कोरोना महामारी के डर से लोग घरों में ही दुबक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें