अखनूर। गांव गुडा बाबे तलाब मे शहीद जबान सतीश भक्त की चौथी पुण्यथिति मनाई गई।
अखनूर। गांव गुडा बाबे तालाब में शहीद सतीश भक्त को चौथी पुण्यतिथि पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें याद किया गया। इसमें मुख्य तौर पर शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व विधायक भारत भूषण बोधी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। शहीद के स्मारक पर पुष्प माला पहनाई गई। सतीश भक्त का जन्म 10 फरवरी 1995 को हुआ। सेना में भर्ती होने के बाद 12 जुलाई 2017 को देश की रक्षा करते हुऐ कुपवाड़ा में शहीद हो गए। पूर्व विधायक भारत भूषण ने कहा कि यह युवा ने सिर्फ 22 साल की उम्र में वीरगति पाई। यह हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर जय हिंद ग्रुप के प्रधान तरसेम सिंह, परिवार के सदस्य, मेमोरियल कमेटी के सदस्य तारा चंद, दर्शन मेहरा व अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी। संवाद
----------
शहीद के समाधि स्थल की सफाई की
सांबा। सामाजिक संस्था सांबा सोशल क्लब ने शहीद अरुण खेत्रपाल की समाधि स्थल की सफाई कर पौधरोपण किया। सेना की यूनिट के सहयोग से आसपास के क्षेत्र में पौणे लगाए गए। संस्था सदस्यों ने लोगों से भी अपील की कि हर एक व्यक्ती एक पौधा जरूर लगाए व उसकी देखभाल भी करे, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। सेना के जवानों ने भी पौधे लगाए। इस मौके पर संस्था के अजय सिंह, सुनील गुप्ता, रंजु गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद