रामगढ़ । नंदपूर में 27 जून को बाबा केसर शहीद रंधावा बिरादरी की अर्द्धवार्षिक रद्द कर दी गई है। बिरादरी कमेटी के इंचार्ज जलंधर सिंह, सन्नी चौधरी ने कहा कि इस समय करोना महामारी का प्रकोप चल रहा है। इसके चलते गांव के लोगों ने फैसला किया है कि प्रशासनिक पाबंदी का पालन किया जाएगा। कहा कि हम देवताओं की पूजा अर्चना करेेंगे, जिसमें थोड़े ही भक्त शामिल होंगे। वहीं नथयाल बिरादरी की मेल 28 जून को होने वाली है जिसे भी रद्द कर दिया गया है। नथयाल बिरादरी के इंचार्ज मास्टर शन चौधरी, संजय चौधरी केयर सिंह ने कहा कि बिरादरी ने फैसला किया है कि हम लॉकडाउन के चलते मेल का आयोजन नहीं करेंगे। संवाद
मनहास बिरादरी की 28 जून को होने वाली मेल रद्द
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले की तहसील परगवाल के गांव हमीरपुर कोना स्थित पीरबाबा चिंरगी नाथ देवस्थान पर 28 जून को होने वाली मनहास बिरादरी की मेल रद्द कर दी गई है। लोग से अनुरोध किया गया हे कि वे बाबा के नाम का पूजा पाठ घर में करें। इसकी जानकारी देवस्थान कमेटी के प्रधान सरपंच व सेवानिवृत्त कैप्टन स्वर्ण सिंह मन्हास ने दी। उन्होंने बताया कि मेल कोरोना महामारी के चलते रद्द की गई है। संवाद