फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. शमशाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
राजोरी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता।
विज्ञापन
राजोरी। भाजपा की जिला इकाई ने मंगलवार को डॉ. शमशाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। टाउन हॉल में भाजपा नेता एवं पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन कुलदीप राज गुप्ता और जिला अध्यक्ष राजिंदर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के कई नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कुलदीप गुप्ता ने कहा कि डॉ. श्यामा पार्षद मुखर्जी राष्ट्र के महान व्यक्तित्व थे। वह एकमात्र व्यक्ति थे जिन्होंने एक विधान-एक संविधान और एक प्रधान का नारा दिया था। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुखर्जी के इस सपने को पूरा किया गया। जिला अध्यक्ष राजिंदर गुप्ता ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भारतीय राजनीति से गहरा नाता रहा है। उन्होंने अनुच्छेद 370 का विरोध किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
----------------
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
सुंदरबनी। भाजपा की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुंदरबनी मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रधान कैप्टन बालकृृष्ण शर्मा तथा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कैप्टन सोम दत शर्मा मुख्य तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी की तस्वीर पर फूलमालाएं पहनाकर उन्हें याद करते हुए मंडल प्रधान राकेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने वर्ष 1953 में जम्मू-कश्मीर में एक निशान-एक विधान-एक प्रधान लागू करने को लेकर हुए आंदोलन में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले प्रवेश द्वार माधोपुर में गिरफ्तार करके जेल में बंद कर दिए गए। बाद में उनकी आज ही के दिन जेल में ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त 2019 तक राज्य में अनुच्छेद 370 के तहत अलग निशान और अलग विधान लागू रहा है। पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने 370 को समाप्त कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा किया। उन्होंने कहा कि 370 के समाप्त होने पर इस बार उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें