महंत जी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते साधु संत।
विजयपुर/ रामगढ़। धर्मस्थल बाबा सिद्ध गोरिया स्वांखा के महंत गिरधारी नाथ का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें देव स्थान परिसर में संयासी रीतिरिवाज के साथ भू समाधि दी गई। महंत जी के अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग और उनके अनुयायी, देवस्थान से जुड़ूे भक्त, राजनेता, साधु संयासी आदि मौजूद रहे।
सिद्ध स्वांखा पहुंचे लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए और पुष्प अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि बाबा सिद्ध गोरिया नाथ के परम भक्त महंत गिरधारी नाथ बाल ब्रह्मचारी थे, और 20 साल की आयु में उन्होंने सन्यासी का चोला पहनकर मठ की सेवा शुरू की। वर्ष 2011 में उन्हें साधु समाज ने बाबा सिद्ध गौरिया मठ की गद्दी सौंपी। महंत जी के नेतृत्व में देवस्थान का जीर्णोद्धार और चहुंमुखी विकास हुआ। श्रद्धालुओं में महंत गिरधारी नाथ बहुत लोकप्रिय थे। उन्हें अंतिम विदाई देने वालों में उनके शिष्य बाबा भोला नाथ, पूर्व महंत पीर रतन नाथ, पीरखो गद्दी के महंत राजेंद्र नाथ, महंत अनूप गिरी, महंत रामेश्वर दास, महंत राजेश पंडित गंगाधर, साधु संयासियों के अलावा विभिन्न पार्टियों के नेता भी मौजूद थे।
-----
नए महंत का चुनाव शुक्रवार को शुक्रवार को सर्वसम्मति से बनाये जाऐंगे
बाबा सिद्ध गौरिया नाथ के महंत गिरधारी नाथ के निधन के बाद मठ के नए महंत बनाए जाने की प्रक्रिया शुक्रवार को होगी। महंत गिरधारी नाथ जी के शिष्य बाबा भोला नाथ को सर्वसम्मति से मठ का नया महंत बनाया जाना लगभग तय है। ऐसी ही इच्छा उनके गुरु महंत गिरधारी नाथ जी की भी थी। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया, मनजीत सिंह, चंद्र प्रकाश गंगा, सरपंच मोनी शर्मा, विजय कुमार बावा, रामपाल शर्मा, पार्षद राजन शर्मा, जय राम शर्मा आदि लोगों ने बाबा जी के दर्शन किए।