फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के सहयोग सें लखनपुर में कराई लड़की की शादी

विज्ञापन
दुल्हा-दुल्हन के रूप मे रितू व राजेश्वर पार्षद एमएल राव व बर बधू पक्ष के सगे सम्बंधी।
विज्ञापन
अरनिया। लॉकडाउन के बीच जहां आम जनजीवन में बदलाव आया है वहीं शादी समारोह में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक शादी का मामला अरनिया में भी देखने को मिला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड-12 निवासी ओमकार चंद की बेटी का विवाह पठानकोट के सुजानपुर निवासी राजेश्वर का विवाह तय हुआ। वर पक्ष से दूल्हा सहित 12 लोग बरात लेकर मंगलवार सुबह छह बजे लखनपुर पहुंच गए, मगर कोविड-19 व लॉकडाउन के चलते उन सभी को प्रशासन ने आगे जाने से मना करते हुए रोक लिया। वर पक्ष ने अरनिया में वधू पक्ष को फोन पर संपर्क करके पूरी समस्या बताई। वधू पक्ष ने समस्या सुनने के बाद पार्षद डॉक्टर एमएल राव से संपर्क किया। पार्षद ने उपायुक्त कठुआ ओपी भगत से संपर्क कर लखनपुर में लड़की लेकर पहुंचने के लिए कहा।
चूंकि लगन फेरों का समय निश्चित होता है। इसीलिए लड़की और माता-पिता सहित दो गाड़ियों में आठ लोग लखनपुर में पहुंच गए। वहां पहुंच कर प्रशासन ने पर्यटन विभाग के बंगले में मंडप सजा कर पंडितों को बुलाया। उसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच दोनो का विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

--------------
पार्षद के इस सहयोग के लिए उनका और प्रशासन का आभार जताया गया।
लाकॅडाउन का पालन करते हुए सादगी से हुई शादी
सांबा। कस्बे की मंडी थलोरा के युवक अविनाश सिंह की शादी गुड़ा सलाथियां की युवती ज्योति के साथ लॉकडाउन का पालन करते हुए मंगलवार को सादगी के साथ संपन्न हुई। वैवाहिक कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया। बरात सोमवार रात्र पहुंची। अविनाश के पिता रघुवीर सिंह संबयाल के अनुसार उन्हें कई रिश्तेदार कह रहे थे कि लॉकडाउन खत्म होने पर शादी धूमधाम से करेंगे, लेकिन उन्होंने प्रशासन की ओर से जारी आदेश पर अमल करते हुए बेटे की शादी में कोई भीड़ एकत्रित नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें