राजोरी। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में सोमवार को 100 फीसदी हाजिरी के साथ-साथ बाजारों में भी काफी भीड़ देखने को मिली। सरकारी कार्यालयों में हर मुलाजिम उपस्थित रहा, लेकिन सामाजिक दूरी को बनाए रखकर उन्होंने अपना कार्य किया, लेकिन बाजारों में लोगों की भीड़ इस कदर थी कि लोगों को कोरोना का डर ही नहीं है।
राजोरी तहसील परिसर के बाहर, बैंकों के बाहर व अन्य कुछ कार्यालय के बाहर लोगों की लंबी लाइनें देखने को मिली, लेकिन उसमें सामाजिक दूरी बिल्कुल भी नहीं बनाई गई। हालांकि सामाजिक दूरी ही बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी और एक दूसरे के साथ खडे होकर इंतजार कर रहे। सोमवार से राजोरी में लॉकडाउन पहले की तरह जारी रहा। जिला प्रशासन ने कोई नई राहत नहीं दी और पहले की तरह दुकानों को खुलने की छूट थी।