फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉर्स शो का रोमांच, रगूरा के इशहाक ने जीती बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉर्स शो का रोमांच, रगूरा के इशहाक ने जीती बाजी
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बनतालाब, आरएसपुरा व अमृतसर के पहुंचे घुड़सवार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगरोटा में रविवार को आयोजित ग्रामीण हॉर्स शो में रगूरा के इशहाक मोहम्मद (नूरी) ने बाजी मारी। इन्हें 11 हजार रुपये का इनाम मिला। इसके अलावा बरनाई बनतालाब के रिक्की मन्हास (गुड्डू) को 7100, अमृतसर के गोपी सिंह को 5100 रुपये का पुरस्कार मिला। आरएसपुरा के मोहम्मद गुलजार (बिजली) को भी इनाम दिया गया।
विज्ञापन

रगूरा गांव में आयोजित घुड़दौड़ में पुरस्कार वितरण करने के बाद नेकां के संभागीय प्रधान व पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हार्स शो का उद्देश्य ग्रामीण खेल को पुनजीर्वित करना तथा बढ़ावा देना है। उम्मीद जताई कि भविष्य में यह और भव्य तरीके से होगा। कहा कि खेल में जीत-हार लगा रहता है, लेकिन खुले मन से इसमें भाग लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है। इससे युवाओं को भी अपनी क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। इस अवसर पर शफाकत वाटली, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट जगजीत सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट शशिकांत यादव, एसएचओ बागे बाहु कीर्ति शर्मा, हमीद चौधरी, सेवा राम, बशीर कोहली, बाबू राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें