फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चांद नगर गुरुद्वारे में शबद कीर्तन, गुरुबाणी श्रवण को आज उमड़ेगी संगत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मूल नानकशाही कैलेंडर 2003 के अनुसार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में चांद नगर गुरुद्वारे में आज विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर ब्लड डोनेशन कैंप, बुक स्टॉल के साथ लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के हर जिले से संगत शामिल होगी। इसके लिए आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल बनाया गया है। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसकी जानकारी कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह और उपाध्यक्ष सरदार बलबिंदर सिंह ने दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगा, जो चार बजे शाम तक जारी रहेगा। प्रदेश स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत शामिल होगी। सर्द मौसम के बावजूद कश्मीर से भी बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए पहुंचेगी। शहर के विभिन्न गुरुद्वारों से भी संगत चांद नगर गुरुद्वारे में पहुंचेगी। इस दौरान प्रात: शबद कीर्तन, कथा कीर्तन, गुरुबाणी, गुरु गोविंद सिंह जी की वाणी की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।
प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित संगत के स्वास्थ्य की जांच के लिए जहां स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान भी किए जाएंगे। इसके साथ ही धार्मिक पुस्तकों के स्टाल भी लगाए जाएंगे, ताकि लोग इसका लाभ ले सकें। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में दो लाख से ज्यादा संगत के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें