जम्मू। जम्मू-कश्मीर ब्राह्मण सभा पंजीकृत (जेकेबीएस) ने सोमवार को जम्मू के ईडन गार्डेन में ब्राह्मण उत्कर्ष महोत्सव मनाया। इस अवसर पर श्री परशुराम सेना की भी घोषणा की गई। मुख्य अतिथि ब्राह्मण सभा के मुख्य संरक्षक पद्मश्री डॉ. विश्वमूर्ति शास्त्री ने युवाओं से समाज के कल्यणकारी कार्यों में भाग लेने और नेतृत्व करने का आह्वान किया।
उन्होंने ब्राह्मण सभा की युवा टीम को ब्राह्मण सभा को पुनर्जीवित करने और ब्राह्मणों विशेष कर युवाओं को समाज कल्याण के लिए एक साथ लाने के प्रयासों के लिए बधाई दी। इस दौरान जम्मू-कश्मीर ब्राह्मण सभा की कोर कमिटी और पदाधिकारियों की घोषणा की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जगमोहन शर्मा, सत पाल शर्मा, डॉ. शिव प्रसाद रैना, ओपी शर्मा, अवतार कृष्ण, अश्विनी शर्मा, वरुण शर्मा, हनी पटियाड, नितिन शर्मा, प्रगुन शर्मा और अन्य मौजूद रहे।