जम्मू। मुबारक मंडी स्थित भैरव नाथ चौक के पास मंदिर में 16 से 20 नवंबर तक काल भैरव अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें जागरण, भव्य शोभायात्रा सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। यह जानकारी काल भैरव मंदिर के महंत रोमिल शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।
उन्होंने सभी भक्तजनों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए निवेदन किया कि काल भैरव अष्टमी पर्व में सम्मिलित होकर बाबा काल भैरव जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को एक अन्य बैठक भी की गई। इसमें उपस्थित सेवादारों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान भंडारे का शुभारंभ भी किया गया।
महंत रोमिल शर्मा ने कहा कि काल भैरव अष्टमी पर्व से पहले छह नवंबर को बाइक रैली भी निकाली जाएगी। सोमवार को काल भैरव अष्टमी, अर्होई माता पूजन तथा संक्रांति के अवसर पर प्रात: काल मंदिर परिसर में विशेष पूजा, हवन के साथ देश में शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। इस वर्ष काल भैरव मंदिर दरबार को भव्य रूप देने के लिए विशेष प्रकार के फूलों तथा सामग्री को अन्य राज्यों से मंगवाया जा रहा है।