जम्मू। महिला कॉलेज गांधी नगर में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जम्मू जिले के 13 कॉलेजों के छात्र शामिल हुए। इस दौरान एमएएम कॉलेज के पलकिन वर्मा ने पहला, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन की आरुशी ने दूसरा और महिला कॉलेज परेड की सिया सैनी व जीडीसी सिद्दड़ा के मोक्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में गवर्नमेंट कॉलेज उधमपुर की एसोसिएट प्रो. सीमा शर्मा, कॉमर्स कॉलेज के एसोसिएट प्रो. पवन गुप्ता व अन्य रहे। इस मौके पर प्रो. माला भसीन, प्रो. सुमन बाला सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद