जम्मू। पद्मश्री पद्मा सचदेव महिला पीजी कॉलेज गांधी नगर में पूर्व छात्रों ने कुंवर वियोगी मेमोरियल ट्रस्ट और नटरंग के सहयोग से साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता रणधीर सिंह जमवाल के जीवन पर आधारित नाटक द अनक्राउंड कवि का मंचन किया।
नाटक का निर्देशन बेहतर तरीके से गौरी ठाकुर ने किया। इस दौरान डोगरी और अंग्रेजी में भी एक सॉनेट पाठ प्रतियोगिता करवाई गई। डोगरी पाठ में सोनम देवी चिब ने पहला, रेणु कोतवाल ने दूसरा और शिवांशी सरयारा ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। अंग्रेजी में अशाप्रीत कौर ने पहला, ओजस्वी दूबे ने दूसरा और हसप्रती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर मीनू महाजन ने विजेताओं को बधाई दी। मौके पर प्रोफेसर कमलेश सलाथिया और प्रो. मालती राजपूत सहित अन्य भी उपस्थित रहे। संवाद