जम्मू। राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल जम्मू में एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने शनिवार को आनंदम 2021 मनाया। लंबे अर्से के बाद जीएमसी जम्मू में हुई सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था।
विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर समा बांध दिया। प्रस्तुतियों में कामेडी के अलावा गीत और नाच गाना शामिल रहा। इस अवसर पर जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल और डीन डॉ. शशि सूदन शर्मा मुख्य अतिथि रही। उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजकों व प्रतिभागियों की सराहना करते हुए डाक्टरों और विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह मानवता की भलाई के लिए भविष्य में भी समर्पण भाव से कार्य करते रहें। सांस्कृतिक कमेटी की चेयरमैन डॉ. अमीता गुप्ता ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया।