फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छड़ी यात्रा शिव मंदिर गंग्याल से महानपुर के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मां बनखंडी की सातवीं छड़ी यात्रा शिव मंदिर गंग्याल जम्मू से महानपुर के शांतिवन के लिए रवाना हुई। यहां पर पूजन के बाद लंगर का आयोजन किया जाएगा। बसोहली तहसील के महानपुर के शांतिवन में मां बनखंडी, जिन्हें सीता माता कहा जाता है।
विज्ञापन

यहां देश का एकमात्र मंदिर है और मान्यता यह है कि इसी शांतिवन में माता सीता पृथ्वी की गोद में समाई थी, तभी से यहां पर उनका मंदिर है। इसे मां बनखंडी के नाम से जाना जाता है। इस छड़ी का आयोजन मां बनखंडी श्री यात्रा समिति जम्मू कश्मीर द्वारा 7 वर्षों से किया जा रहा है।
विज्ञापन

समिति के चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया और अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता ने कहा कि इस साल भी यात्रा निकाली जा रही है। लोग इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें