फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठनों, पार्टियों और विभागों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संगठनों और विभागों की तरफ से भी कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान ध्वजारोहण करने के बाद स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

शालमार स्थित केंद्रीय महाजन सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि सरकार में जो लोग बैठे हैं, जिन्होंने सभा के लोगों को उनके अधिकार से वंचित रखा है। इस मौके पर यशपाल ने कहा कि महाजन समुदाय के लोग मिलकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे। कार्यक्रम में शिव प्रताप, ओम प्रकाश महाजन, मुकेश महाजन, संजय महाजन समेत आदि मौजूद रहे।
जेएंडके धर्मार्थ ट्रस्ट ने सेंट्रल कार्यालय शालामार रोड में स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर अध्यक्ष अजय गंडोत्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर सचिव डा. गोपाल शर्मा ने आजादी के जश्न पर विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। तवी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कवि राज ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। डोगरा ब्रह्मण प्रतिनिधि सभा के वेद प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वरेंद्र सिंह मंगोत्रा सत्यनंद शर्मा समेत अन्य भी मौजूद रहे। डोगरा यूथ के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह की अध्यक्षता में युवाओं ने ध्वज फहराया। विक्रांत शर्मा, सुमित अन्य भी मौजूद रहे। रांजड़ी आश्रम में भी कार्यक्रम हुआ।
आदर्श भारतीय समाज ने भौर कैंप में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। समाज की ओर से फ्लाइंग आफिसर सेवानिवृत्त खेमराज ने ध्वज फहराया। कार्यक्रम में दलजीत सिंह समेत अन्य भी मौजूद रहे। रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। मौके पर अध्यक्ष दलजीत कौर, रामपाल डोगरा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें