फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता पिता की सेवा करने से प्रभु होते हैं प्रसन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के कोहग गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक कुलदीप शास्त्री ने भक्तों को प्रवचन सुनाए। कथावाचक ने कहा कि भागवत पुराण हिंदुओं के 18 पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद्भागवत या केवल भागवत भी कहते हैं। उन्होंने कहा कि इस पुराण में रस भाव की भक्ति का निर्माण भी किया गया है। भगवान की विभिन्न कथाओं का सार श्रीमद्भागवत में मिलता है और इसके श्रवण मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

कथा वाचक कुलदीप शास्त्री ने श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाते हुए कहा कि कर्मयोगी बनने से ही परमात्मा की प्राप्ति होती है और माता पिता की सेवा करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं। पंडाल में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सीता-राम, हनुमान, महादेव का गुणगान किया। इससे वातावरण भक्तिमय बन गया। कथावाचक ने लोगों को कोविउ नियमों का पालन करने के लिए कहा। पंचायत के सरपंच अमरीक सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इसका समापन रविवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें