फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग सुनने से दुखों से छुटकारा और मन को शांति मिलती है

विज्ञापन
ज्यौड़ियां में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते कथा वाचक।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। तहसील की पंचायत भलवाल ब्राह्मणा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथा वाचक जीवन भारद्वाज ने कथा में कहा कि सत्संग सुनने से दुखों से छुटकारा मिलता है। मन को शांति मिलती है। इसलिए हम सबको घर के नजदीक चल रहे सत्संग में अवश्य भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि भगवान की भक्ति करने से दुखों से छुटकारा मिलता है। हमें गंदी आदतों से दूर रह कर भगवान भक्ति में मन लगाना चाहिए। हमें कभी भी किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए। समाज में एकता और भाईचारे से रहना चाहिए। भगवान की तरफ से दिए गए जीवन को हमें भक्ति में लगाना चाहिए। कथावाचक ने प्रवचन से भक्तजनों को भक्तिरस में डुबो दिया। कथावाचक ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम से अपने को उस अनुरूप आचरण करने को कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है। वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। प्रवचन के बाद गांववासियों के द्वारा भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें