अखनूर कमेश्रवर मंदिर में रविदास जयंती मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
अखनूर। कस्बे के कामेश्वर मंदिर में भाजपा की तरफ से रविदास जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संत रविदास के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा अनुसूचित जाति प्रदेश सचिव देवराज भगत की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि जन संदेश पर समाज के हर व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए। भाजपा की तरफ से प्रदेश के हर क्षेत्र में रविदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समाज के हर व्यक्ति को एक सूत्र पर बांधा जा रहा है। प्रभारी वंदना कुमारी ने कहा कि संत रविदास ने समाज में भगवान के प्रति जागरूक करने और सच्चाई के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर कॉरपोरेट महेश भगत, विशाल कुमार, केवल कुमार आदि उपस्थित थे। संवाद