फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवि सम्मेलन व डोगरी भाषा में अनुदित भगवत गीता का विमोचन

विज्ञापन
अखनूर में आयोजित कवि सम्मेलन में किताब का विमोचन करते कवि।
विज्ञापन
अखनूर। गांव बडूई के भारद्वाज हाई स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय कवि संगम शाखा जम्मू की ओर से डोगरी गीतों के राज कुमार यश शर्मा की याद में उनके जन्मदिवस पर विशेष कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें यश शर्मा की बेटी व मशहूर गीतकार सीमा अनिल सहगल मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में भागवत गीता का डोगरी भाषा में अनुवाद की गई पुस्तक का विमोचन किया गया। इसका अनुवाद किरण प्रभा ने किया। सम्मेलन का संयोजन डोगरी हिंदी के जाने माने कवि केवल कुमार केवल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी खास मेहमानों को शाल ओढ़ाकर की गई। कवि रतन भारद्वाज ने पुस्तक पर पेपर पढ़ा और पुस्तक के बारे में विस्तार से बताया। कवि सम्मेलन में कवियों ने रचनाएं पढ़ीं, जिनमें मुख्य पवन कुमार शर्मा, ममता शर्मा, रेणु शर्मा, मोहन भारती, वीरेंद्र मिश्रा, मोहन सिंह जमवाल, रोशन बराल, विनोद कुमार आदि और इसी उपलक्ष्य पर नन्हीं बच्ची रितिका शर्मा ने डोगरी गीत पर नृत्य भी किया। सम्मेलन में जंगस वर्मन, विजय मगोत्रा, बंटी कार्टूनिस्ट विशेष महमान थे। मंच संचालन कवि केवल कुमार केवल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें