स्वर्णिम विजय बर्ष पर चक्रा पोस्ट पर कब्जा करने वाले वीरों को नमन किया गया
ज्यौड़ियां। खौड़ के सीमावर्ती गांव हमीरपुर सिदड़ में रविवार को चिनाब नदी के किनारे पर सेना की आठ ग्रनेडियर शाखा की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेना ने पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं पर अपने पराक्रम का परिचय दिया। पश्चिमी सीमा की लड़ाई के दौरान ग्रेनेडियर्स की आठवीं बटालियन ने पाकिस्तानी सीमा में घुसकर दुश्मन की चक्रा पोस्ट पर कब्जा किया। स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य में बटालियन ने इस युद्ध में वीरगति को प्राप्त जवानों के परिजनों तथा लड़ाई में हिस्सा लेने वाले वीरों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वीरगति प्राप्त लांस नायक गुल्लू राम की पत्नी के साथ आठ वीरों को सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें वीरों तथा वीर नारियों को सम्मान और विशेष सैनिक सम्मेलन उल्लेखनीय है। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान देश प्रेम की भावना चरम सीमा पर रही।