फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगर महाजन बिरादरी की मेल मनाई

विज्ञापन
महाजन लंगर बिरादरी के लोग मेल के दौरान दाती शीलाबतीं मदिंर में माथा टेक आशीर्वाद लेते हुये
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव कलीठ स्थित दाती शीलाबंती लंगर स्थान पर लंगर महाजन बिरादरी की रविवार को मेल धूमधाम से मनाई गई। बिरादरी के साथ-साथ कलीठ तथा आसपास के गांवों के हजारों की संख्या में लोगों ने मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मंदिर में माथा टेकने वाले लोग सुबह सात बजे से पहुंचने लगे। मेल में पहुंचने वाले सभी लोग कोरोना नियमों का पालन करते हुये मेल में पहुंचे। इस मौके पर बच्चों के लिए खिलौने, खानपान तथा मनोरंजन आदि सहित कई तरह के स्टाल लगे थे। जहां से बच्चों के साथ बड़ों ने भी खरीदारी की। इस मौके पर दाती शीलाबंती लंगर स्थान कमेटी के चेयरमैन राम लंगर, प्रधान जगमोहन लंगर, महासचिव विनोद लंगर, कोषाध्यक्ष चमन लाल लंगर आदि ने बताया कि मेल हर साल की जाती है। इसमें सभी लोग एकता और बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। मेल को क्षेत्र के लोगों की तरफ से मेले का रूप दिया जाता है। क्षेत्र के लोग भी अधिक संख्या में पहुंचते हैं, जिससे मेल की रौनक बढ़ती है।
बिरादरी के सदस्य शाम लाल लंगर, भारत भूषण लंगर आदि ने बताया कि बिरादरी के ज्यादातर लोग जम्मू या अखनूर में रहते हैं। इसलिए मेल को सफल बनाने के लिए हमें स्थानीय लोगों का काफी सहयोग मिलता है। इस मौके पर भंडारा भी लगाया गया।
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई संब्याल बिरादरी की वार्षिक मेल
सांबा। कस्बे के सुनैरकी मंदिर में संब्याल बिरादरी की दूसरी वार्षिक मेल रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इसमें दूरदराज क्षेत्र से बिरादरी के सदस्यों ने शामिल होकर अपने वंशज महाराजा मलदेव के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर राजा मल देव मेमोरियल का उद्घाटन भी किया गया। सर्वप्रथम बिरादरी के बुजुर्ग मेजर दलीप सिंह को पगड़ी पहना कर सम्मान दिया गया। सुबह हवन यज्ञ किया गया, जिसमें बिरादरी के सदस्यों ने आहुतियां दी। 11 बजे से रंगारंग कार्यक्रम में डुग्गर संस्कृति के बारे में जागरूक किया गया। इसमें गायक छज्जू सिंह काटल, बीर सिंह, डॉ. जगदीप सिंह, पार्षद राज सिंह ने डुग्गर संस्कृति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बिरादरी के डॉ. हरदेव सिंह, डीआईजी कर्ण सिंह, सरण सिंह, पूर्व एसएसपी एसएस संब्याल को बिरादरी के प्रधान शिवचरण सिंह ने पगड़ी पहना कर सम्मान दिया। वहीं 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। बाद में लंगर बांटा गया। इस अवसर पर राकेश सिंह संब्याल, अमरदीप सिंह के अतिरिक्त बिरादरी के काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
सकोलिया बिरादरी की मेल 24 को
अरनिया। सकोलिया बिरादरी की मेल 24 नवंबर को देवस्थान बडयाल ब्राह्मणा आरएस पुरा में आयोजित होगी। बिरादरी के प्रधान तिलक राज और सदस्यों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेल में पंजाब, राजस्थान, दिल्ली व अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें