शिष्टमंडलों ने पूर्व मंत्री शाम लाल से की मुलाकात।
अखनूर। विधानसभा क्षेत्र अखनूर, छंब (खौड़) व रायपुर दोमाना सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए शिष्टमंडलों ने पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से रविवार को मुलाकात की। इस दौरान अपने-अपने क्षेत्र में सड़क, बिजली, और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से अवगत कराया। शाम लाल शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर शीघ्र समस्याओं का हल करने को कहा। शिष्टमंडल में डीडीसी सदस्य भूषण बराल, मंडल अध्यक्ष जगन नाथ, मंगा राम, नायब सरपंच उत्तम सिंह, कैप्टन जनक राज वर्मा आदि शामिल रहे। संवाद