फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल इंडिया देवा चिब बिरादरी की मेल 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। आल इंडिया देवा चिब बिरादरी की मेल बाबा यशदेव स्थान रायपुर सतवारी जम्मू में 18 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसका फैसला बिरादरी की तरफ से रविवार को बाबा यशदेव स्थान रायपुर सतवारी में हुई बैठक में किया गया। बैठक बिरादरी के प्रधान सौदागर सिंह की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बता दें कि मेल में दूसरे राज्य से भी लोग शामिल होंगे। बैठक में कहा गया कि मेल में आने वाले लोग कोरोना के नियमों को ध्यान में रखें और अगर कोई उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा। सौदागर सिंह चिब ने कहा कि मेल में सुबह आठ बजे हवन-यज्ञ किया जाएगा। दस बजे बिरादरी की बैठक, दोपहर एक बजे भंडारे का आयोजन और रात को यात्राएं की जाएंगी। बिरादरी के सभी लोगों से अपील है कि मेल के दिन बाबा यश देव स्थान रायपुर सतवारी में पहुंचकर मेल की शोभा बढ़ाएं और बाबा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें। इस मौके पर मदन सिंह चिब, बचन सिंह चिब सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें