फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने बाबा जी और मां भगवती का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
अखनूर के मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। - फोटो : AKHNOOR
विज्ञापन
अखनूर। पंचायत मवा ब्राह्मणा के गांव मलोटिया में डीडीसी सदस्य भूषण बराल एवं पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल ने भंडारे शामिल हुए। पूर्व मंत्री ने बाबा जी एवं मां भगवती का आशीर्वाद लिया। उन्होंने जमोटिया से मलोटियां रोड का जायजा लिया।
विज्ञापन

सरपंच बबलू शर्मा सहित अन्य लोगों ने अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मलोटियां मंदिर में हजारों की संख्या में लोग आते हैं। उन्हें सड़क के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैं। सनातन की पहचान हमारे इन मंदिरों में लोग काफी श्रद्धा से आते हैं। लोगों को इस रास्ते के कारण समस्या न आए इसके लिए हमारी इस समस्या को शीघ्र हल करें। पूर्व मंत्री शाम लाल ने कहा कि उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत का कराई जाएगी। इसके साथ ही पूर्व मंत्री ने कहा कि सड़क के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही पूर्व मंत्री एवं भूषण बराल ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही अन्य समस्याओं को हल किया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच बवलु, सरपंच किशोर और पंच मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें