जम्मू के गुलशन ग्राउंड मैदान पर चल रही ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। टीम को ओवरआल बेस्ट घोषित किया गया। 23 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम को ब्रास बैंड श्रेणी में अव्वल घोषित किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस को पाई बैंड और सीआरपीएफ को बगल काल बैंड श्रेणी में अव्वल करार दिया गया।
वीरवार को सभी तरह के इवेंट खत्म हो गए थे। शुक्रवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल के सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डीजीपी दिलबाग सिंह, ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड के एडिशनल डायरेक्टर जे पी नंदा सहित कई सीनियर पुलिस अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।
विजय कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से देशभर की पुलिस के जवानों को एक दूसरे से रूबरू होने का मौका मिलता है। वह एक दूसरे के राज्य से परिचित होते हैं। बहुत कुछ सांझा करते हैं। प्रतियोगिता से टैंलेंट बाहर आता है। जम्मू कश्मीर पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि नेशनल हो या फिर ग्लोबल। दोनों ही आयोजनों को सफल करने में पुलिस कामयाब होती है।
इस प्रतियोगिता में 7 टीमें केंद्रीय सुरक्षा बल और 16 टीमें राज्य पुलिस की शामिल थीं। सीआरपीएफ को ओवरआल चैंपियन घोषित किया गया।