घाटी से फिलहाल सीआरपीएफ नहीं हटेगी। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बरसी तक कंपनियों को रोकने का केंद्र सरकार की ओर से आदेश आया है।
अमरनाथ यात्रा और कश्मीर हिंसा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए केंद्र की ओर से 100 से अधिक कंपनियां भेजी गई थीं। पहले चरण में 40 से अधिक कंपनियों को भेजा जाना था।
आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में भड़की हिंसा लगभग थम गई है। हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनियों को बुलाने का फैसला किया। कंपनियां उन इलाकों से हटाई जाएंगी जहां हालात सामान्य हो गए हैं।