फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ जवान पर पेट्रोल बम से हमला

Mon, 27 Nov 2017 07:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
श्रीनगर में सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवान पर आज शहर के सफाकदल इलाके में पेट्रोल बम से हमला किया गया जिसमें जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। 
विज्ञापन

पुलिस को मुताबिक सफाकदल के मलिक अगंन इलाके में सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवान पर अज्ञात लोगों के द्वारा पट्रोल बम से हमला किया गया है। जिसमें जवान को गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस के मुताबिक घटना के पीछे शरारती तत्वों का हाथ भी हो सकता है। 
घायल जवान को पुलिस अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है। घटना के तुरंत बाद ही सुरक्षा बलों ने इलाके में नाका बंदी कर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी हालांकि हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन
J&K: 1 CRPF jawan injured after a petrol bomb was hurled at CRPF personnel deployed on law-and-order duty by terrorists in Safa Kadal's Malik Angan locality. — ANI (@ANI) November 27, 2017


सुरक्षा बलों ने चलाया कासो
आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड इलाके में सुरक्षा बलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों के काजीगुंड इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के खुफिया जानकारी मिली थी।
विज्ञापन

जिसके बाद सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स की बटालियन ने इलाके को घेर कर आतंकयों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले दिनों सुरक्षा बलों ने हंदवाड़ा से गिरफ्तार आतंकी को आज एनआईए को सौप दिया।
बताया जा रहा है कि एनआईए अब गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकी से टेरर फंडिंग के साथ-साथ आतंकियों से जुड़ी कई अहम जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें