घाटी में तैनात सीआरपीएफ का एक जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 73वीं बटालियन में तैनात दिवाकर राय (34) अचानक लापता हो गया। बटालियन ने उसकी तलाश की है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
चर्चा थी कि उक्त जवान हथियार लेकर फरार हो गया है। लेकिन सीआरपीएफ के पीआरओ आशीष कुमार झा ने इस बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि कुछ जवान कभी-कभी तनाव में इधर उधर हो जाते हैं। दिवाकर किसी प्रकार का हथियार लेकर नहीं गया है।