फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: त्राल मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ जवान शहीद, एम्स में चल रहा था इलाज

Tue, 15 Jan 2019 01:17 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सीआरपीएफ - फोटो : फाइल
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिला अंतर्गत पड़ने वाले त्राल के आरिपल इलाके में मुठभेड़ के दौरान घायल हुए सीआरपीएफ के एक जवान ने सोमवार को दिल्ली एम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया। नौ दिन से उनका यहां इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 5 जनवरी को आरिपल इलाके में हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 180 बटालियन के कांस्टेबल जीडी महेश कुमार मीना गोली लगने से घायल हो गए थे। उन्हें पहले 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें उधमपुर कमांड अस्पताल ले जाया गया। वहां हालात नाजुक होने के चलते उन्हें दिल्ली एम्स अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को उनका निधन हो गया। शहीद कांस्टेबल महेश राजस्थान के सीकर के रहने वाले थे। 

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में साल का दूसरा मुठभेड़ 5 जनवरी को हुआ था। इसमें हिजबुल के टाप कमांडर हम्माद खान समेत दो आतंकियों के मारे जाने की चर्चा थी, लेकिन कोई मारा नहीं गया था। क्रास फायरिंग में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुठभेड़ शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी थी। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों जिसमें महिलाएं भी थीं, ने सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया था। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। इससे पहले तीन जनवरी को साल के पहले मुठभेड़ में पुलवामा के त्राल इलाके के गुलशनपोरा में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी मार गिराए गए थे। इस दौरान तीन जवान घायल हुए थे। मुठभेड़ के बाद भड़की हिंसा में दर्जनभर से अधिक पत्थरबाज घायल हो गए थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें