अखनूर। हायर सेकेंडरी स्कूल में न्यू ईयर क्रिकेट टूर्नामेंट में अमर क्रिकेट क्लब ज्यौड़ियां ने फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 43 रन से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बिल्ला को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
अमर क्रिकेट क्लब ने टास जीत कर के पहले बल्लेबाजी करते हुए वीस ओवर में आठ विकेट पर 150 रन बनाए। इसमें बिल्ला ने 33 और सचिन ने 43 रन का योगदान दिया। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की तरफ से रोविन और विशाल ने दो-दो विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में लक्ष्य हासिल करने उतरी फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम 107 रन पर ढेर हो गई। इसमें संदीप ने 21 और अनिल ने 17 रन बनाए। अमर क्रिकेट क्लब की तरफ से ररुवीर ने 4 और बिल्ला ने 2 विकेट हासिल किए। इस पर बिल्ला को मैन आफ द मैच घोषित कर दिया। इसके साथ ही अमर क्रिकेट क्लब ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। टूर्नामेंट का आयोजन सिंह क्रिकेट की तरफ से प्रधान शाम सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।