फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: पुलवामा में सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक, श्रीनगर में सैन्य कर्मी की गोली लगने से मौत 

Fri, 15 Apr 2022 10:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उधर, श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में एक सैन्य कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ के एक जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बरनाहल क्षेत्र के गांव तिकोना निवासी निवासी बृजमोहन (40) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि जवान अपनी पोस्टिंग के स्थान पर अचानक बेहोश हो गया। अन्य जवानों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैनिक का पार्थिव शरीर शनिवार को उसके गांव पहुंचेगा। 

अपनी ही सर्विस राइफल से गोली लगने से सैन्य कर्मी की मौत 
उधर, श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में एक सैन्य कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि जैकलाई सेंटर रंगरेट (श्रीनगर) में रात करीब दो बजे लांस नायक आकाश कुमार को अपनी ही सर्विस राइफल से गोली लग गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें