फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Jammu Kashmir: श्रीनगर में कोरोना वायरस से सीआरपीएफ के एक जवान की गई जान

Mon, 08 Jun 2020 09:37 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई है। जवान कोरोना वायरस से संक्रमित था। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था। पांच तारीख को उसके सैंपल लिए गए थे। जवान की मौत की पुष्टि एसकेआईएमएस अस्पताल श्रीनगर ने की है।

विज्ञापन


वहीं जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर जम्मू संभाग में नए सिरे से रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन जिलों का वर्गीकरण किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी के चेयरमैन एवं मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत समीक्षा के बाद जिलों के नए वर्गीकरण को मंजूरी दे दी।

जम्मू संभाग का रामबन जिला रेड जोन में रखा गया है। ऑरेंज जोन में जम्मू जिला सहित नौ जिलों को रखा गया है। इनमें कठुआ, सांबा, बांदीपोरा, गांदरबल, रियासी, उधमपुर, पुंछ और राजोरी जिले शामिल हैं। ग्रीन जोन में केवल डोडा और किश्तवाड़ ही हैं।
विज्ञापन


कश्मीर संभाग के 10 में से केवल दो जिलों गांदरबल और बांदीपोरा को छोड़कर बाकी सभी को रेड जोन में ही रखा गया है। राज्य कार्यकारी कमेटी के नए वर्गीकरण के अनुसार ही जिलों में गतिविधियों को मंजूूरी दी जाएगी।

इसके साथ ही प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर के हाईवे के साथ लगते 500 मीटर के क्षेत्र को बफर जोन की श्रेणी में रखा गया है। मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के वित्त आयुक्त, दोनों संभागों के मंडलायुक्त और अन्य संबंधित अधिकारियों से हालात की समीक्षा के बाद वर्गीकरण को अंतिम रूप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें