बारामुला। कश्मीर घाटी में तैनात सीआरपीएफ की 177वीं बटालियन ने चीन निर्मित सामान का बहिष्कार शुरू कर दिया है। इसे लेकर बटालियन की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है। जिसमें लिखा है कि 177 बटालियन आज आत्म निर्भर भारत बनने के लिए चीन के सामान के बहिष्कार की प्रतिज्ञा लेती है। जय हिंद जयभारत।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है जिसमें जवान बहिष्कार संबंधी शपथ लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्विटर पर जवानों के शपथ लेने की फोटो भी जारी की गई हैं।