केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जीपी सिंह ने शुक्रवार को उधमपुर के सैन्य अस्पताल में गंभीर रूप से घायल और उपचाराधीन सीआरपीएफ के बहादुर जवानों से मुलाकात की।
गौरतलब है कि वीरवार को एक सुरक्षा ऑपरेशन से लौटने के दौरान बसंतगढ़ के कदवा गांव में सीआरपीएफ का बंकर वाहन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में दो जवान बलिदान और 16 घायल हो गए थे जिन्हें सैन्य अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया गया है। महानिदेशक ने घायल जवानों से मुलाकात की और जवानों का हालचाल जानने के लिए भारतीय सेना के डॉक्टरों से भी बात की।
उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सेना के डॉक्टरों की ओर से प्रदान किए गए सहयोग और देखभाल के लिए बल की ओर से आभार भी व्यक्त किया। अस्पताल में भर्ती अधिकतर जवानों की हालत में सुधार हुआ है और जो गंभीर रूप से घायल थे उनकी स्थिति भी अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।