फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत युवाओं के हुनर को बढ़ावा देने पर जोर

Thu, 31 Mar 2016 10:20 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में युवाओं को सामान वितरित करते सीआरपीएफ अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीआरपीएफ की 161 बटालियन द्वारा बुधवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान कश्मीर कला और संस्कृति का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के डीआईजी श्रीनगर (नार्थ) संजीव ढूंडिया थे।
विज्ञापन


उन्होंने सीआरपीएफ की ऐसी उपलब्धियों की चर्चा करते हुए स्थानीय जनता को सीआरपीएफ की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि ऐसे कार्यक्रम जहां एक ओर सीआरपीएफ तथा स्थानीय नागरिकों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में सहायक हैं, वहीं दूसरी ओर शांति और अमन की बहाली में कारगर भी रहे हैं।

डीआईजी श्रीनगर (नार्थ) संजीव ढूंडिया ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अमन और कानून की स्थिति बनाए रखना है। इसके अलवा हम सिविक एक्शन प्रोग्राम के ज़रिये बच्चों, युवाओं आदि को उनके हुनर को बढ़ावा देने में सहयोग करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय युवाओं ने समूह संगीत की प्रस्तुति दी - फोटो : अमर उजाला
युवाओं को प्रेरित कर उनका उत्साह बढ़ाने की कोशिश करते हैं, ताकि वह अगर गलत राह पर चल रहे हों, तो उससे बाहर निकाला जा सके। ढूंडिया के अनुसार श्रीनगर की स्थिति में सुधार हुआ है। पत्थरबाजी और आतंकवाद के ग्राफ में कमी की बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को गलत राह से वापस लाने में सहायक साबित हो रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा नाट्य प्रस्तुति और रंगारंग पेश किए गए। स्थानीय युवाओं ने समूह संगीत की प्रस्तुति भी दी। पारंपरिक गायन से खूब वाहवाही लूटी। 161 बटालियन की ओर से संगीत समूह को वाद्य यंत्र, संगीत परिधान और संगीत से संबंधित अन्य यंत्र वितरित किए गए।

स्थानीय विद्यालय प्रजेंटेशन को-एजूकेशन स्कूल कोनाखान तथा गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल नवापुरा को कंप्यूटर तथा संबंधित सामान वितरित किए। इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट श्री आशीष कुमार झा ने कार्यक्रम की महत्ता बताई। बटालियन के अन्य योगदान भी गिनाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें