फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनापोरा बस्ती के बाबापोरा इलाके में सीआरपीएफ कैंप के पास रविवार सुबह साढ़े दस बजे गोली लगने से एक नागरिक की मौत हो गई। उसकी पहचान शाहिद अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक की मौत क्रास फायरिंग में हुई। आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की हुई गोलीबारी में युवक मारा गया। पुलिस के अनुसार, सीआरपीएफ पार्टी क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी आतंकियों के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि परिवार वालों का आरोप है कि युवक बाजार से लौट रहा था और बारिश से बचने के लिए सीआरपीएफ कैंप के पास ठहर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें