फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में युवक की गला रेतकर हत्या

Sat, 30 Aug 2014 07:50 PM IST
संजय शर्मा/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के बारी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित खड्ड में आज सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है। मृतक का नाम सोहन लाल(29) पुत्र मेडूराम बताया जा रहा है। मतृक तकारपुर मंडल का रहने वाला है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि युवक की हत्या क्यों की गई और किसने की है।

आज सुबह के समय इस इलाके की सूनसान सड़क से एक महिला गुजर रही थी तभी उसने एक युवक का शव देखा और चिल्लाना शुरु कर दिया। इसके बाद वहां लोग इकट्ठा हो गए।

लोगों इस की सूचना नजदीकी पुलिस थाने को दी। युवक की पहचान उसके भाई ने की है। मृतक का भाई भी बारी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र के एक कारखाने में काम करता है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी ले जाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें