फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक पुलिसकर्मी से उलझे, पेट में मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत नजर आ रहे युवाओं से पूछताछ करना पुलिस कर्मी को महंगा पड़ा। पुलिस के अनुसार सफेद रंग की स्विफ्ट कार (पीबी11बीपी-5300) में सवार दो युवक शहर के मुखर्जी चौक पर देखे गए। उन्हें देखने पर संदेह पैदा हुआ। पुलिस के एंटी गुंडा स्क्वायड के सदस्य जगदीश सिंह ने युवकों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिसकर्मी और नशे में नजर आ रहे दोनों युवकों के बीच बहस और फिर गुत्थमगुत्था होने लगी। इसी दौरान एक युवक ने पुलिस कर्मी के पेट की बाईं तरफ गोली मार दी।

घटना को अंजाम देने के बाद युवकों ने आननफानन में कार से भागने का प्रयास किया, लेकिन कार चल नहीं पाई। इस दौरान शहीदी चौक से गुजर रहे एक व्यक्ति से उसकी बाइक (जेके08सी-6720) छीन ली और लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट में ही फंसी है गोली

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बताया कि पुलिस कर्मी को गोली पेट के एकतरफ लगी है। गोली पेट में ही है। घायल के टेस्ट किए गए, जिसमें वह खतरे से बाहर पाया गया है। बहरहाल बेहतर इलाज के लिए जम्मू रेफर किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

घायल पुलिस कर्मी जगदीश सिंह (40) दुख्त हटली का रहने वाला है। पुलिस ने शहर में ड्रग्स कारोबार और सेवन की पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें