फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में किले से गिरकर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी कसबे के बीचोबीच स्थित भीमगढ़ किले के गुंबद से गिरकर शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई। मृतक अभिषेक गुप्ता जम्मू के जवाहर नगर का रहने वाला था। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपने किले की गुंबद पर दोस्तों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अभिषेक अपने दोस्तों के साथ रियासी घूमने आया। एक दोस्त का ननिहाल रियासी में है। शुक्रवार को यह सभी दोस्त प्राचीन भीमगढ़ किले को देखने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान सेल्फी लेते वक्त अभिषेक का पैर फिसला और सीधे नीचे गिरा।

उनके दोस्त आनन-फानन में वहां पहुंचे और उसको उठाकर किसी वाहन में जिला अस्पताल लाए, लेकिन उपचार के कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि काफी ऊंचाई से गिरने के बाद अभिषेक के सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के दोस्तों से पूछताछ की। बाद में युवक की मौत की सूचना उसके घर वालों को भी दी गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।
विज्ञापन

मां-बाप ने इकलौता बेटा खोया

अभिषेक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह बारहवीं पास करने के बाद प्रोफेशनल कोर्स की ट्रेनिंग कर रहा था। घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उसने तीन माह पहले ही लोड कैरियर निकलाया था, जिसे वह खुद चलाता था।

घर में खुशियां आने लगी थीं। जिम्मेदार होने के साथ-साथ अभिषेक अपनी शादीशुदा बहनों राधा और नेहा का भी लाड़ला था। माता-पिता के लिए दुखद यह है कि बारह वर्ष की उम्र में सबसे छोटी बेटी लक्ष्मी की मौत भी किसी बीमारी से हो गई थी। उस सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि अब अभिषेक दुनिया में नहीं रहा।

अभिषेक भी उस बहन को कई बार याद करता था। माता-पिता उसे दिलासा देते थे। अभिषेक के गिरकर घायल होने खबर मिलते ही माता-पिता रियासी के लिए रवाना हो गए थे। अभिषेक के पिता जुगल किशोर गुप्ता कालका कालोनी, बावे में चाय की दुकान करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें