छिन्नी इलाके के युवक पर युवती ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने वरुण के खिलाफ रेप का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई कि वरुण नाम के युवक से उसकी पहचान करीब एक साल पहले हुई थी। वरुण ने उसके साथ शादी का वादा किया और वह भी उसे पसंद करने लगी।
इस बीच काफी समय बीत गया और दोनों को बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। अब उसने वरुण को शादी के लिए कहा तो वह कुछ वक्त और इंतजार करने की बात कहकर टालमटोल करने लगा।
युवती ने जब खुद को ठगा महसूस किया तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।