फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: पत्नी को जहरीला जूस पिलाकर करवाया गर्भपात 

Sat, 02 Jul 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जहर, सुसाइड, हत्या
विज्ञापन
गर्भवती बीबी को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसका गर्भपात करवाने का सनसनी केस सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर नवाबाद पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर आरोपी पति को पकड़ने की तलाश शुरू कर दी है। घटना शहर के भगवती नगर इलाके में स्थित एक पार्क की है। 
विज्ञापन


पुलिस को महिला ने शिकायत में बताया कि वह चार महीने से गर्भवती थी। पति से कुछ विवाद के चलते वह अलग रह रही थी। कुछ दिन पहले उसके पति ने उसे भगवती नगर के एक पार्क में बुलाया और कहा कि वह उससे सुलह करना चाहता है। 

जहां आने के बाद उसने महिला को जूस पिलाया। घर पहुंचने तक महिला की हालत बिगड़ने लगी और वह डाक्टर के पास पहुंची। डाक्टर ने उसकी हालत देखी और उसे गर्भपात कराने के लिए कहा। 
विज्ञापन


डाक्टर ने कहा कि उसने किसी जहरीली वस्तु का सेवन किया है, जिससे उसको गर्भपात करवाना होगा। डाक्टर की सलाह पर महिला को गर्भपात करवाना पड़ा। पति पर शक होने पर महिला ने अपने पति को फोन पर इसके बारे में पूछा तो पति ने माना कि उसने ही कोई दवा जूस में मिलाकर दी थी। 

वह उससे अलग रहना चाहता है और उसे यह बच्चा नहीं चाहिए था। इसके बाद महिला ने नवाबाद थाने पहुंचकर पुलिस को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। डीएसपी सुगंधा महाजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 316 के तहत बोहड़ी के इंद्रा कालोनी के रहने वाले सोहन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें