फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए मजदूर का शव नाले से बरामद

Mon, 04 Jan 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गंग्याल में ससुराल आए एक मजदूर का शव नाले से बरामद किया गया। मृतक सांबा के नड इलाके का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है। इसे लेकर 174 के तहत जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के ससुरालियों से भी पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार मृतक शिशु रविवार को अपने ससुराल आया था। शाम को वह कहीं बाहर चला गया और इसके बाद लौट कर नहीं आया।

सोमवार को सुबह कुछ लोगों ने छह बजे के करीब नाले में शव को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की। शव को बरामद कर लिया गया। जांच में पता चला कि शिशु पेशे से मजदूरी ही करता था।
विज्ञापन


रविवार को वह गंग्याल में अपने ससुरालियों के घर आया हुआ था। पुलिस ने हर पहलु पर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शरीर और अन्य हिस्सों पर कुछ चोटों के निशान जरूर पाए गए हैं, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि यह निशान किस वजह से हैं। वहीं पुलिस ने मृतक के ससुरालियों से मामले की पूछताछ की है, लेकिन कुछ बताया नहीं जा रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें