फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने महिला को कुचला, मौत

Sat, 29 Apr 2017 04:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
महिला की मौत - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू के सतवारी चौक पर मेटाडोर से उतरी एक महिला को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इसमें महिला की मौत हो गई। मृतक दर्शना देवी हक्कल गांव की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार महिला किसी काम से आई थी। वह जैसे ही मेटाडोर से उतरी, तभी एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा होते ही कई लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


वहीं मौका पाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जीएमसी पहुंचाया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को शवगृह में रखा गया है। इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें