फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक झगड़े से तंग महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम

Tue, 28 Apr 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक झगड़े के कारण एक महिला ने मंगलवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद मायके वालों ने महिला के पति के साथ झगड़ा किया। मेडिकल कालेज अस्पताल में शव लेकर पहुंची पुलिस के सामने मायके और ससुराल वालों के बीच लड़ाई हुई।
विज्ञापन


महिला के पति और भाई के बीच हाथापाई भी हो गई। फिलहाल, शव मायके वालों के हवाले कर दिया गया। मृतका वीनू कपूर राजपुरा की रहने वाली थी। उसने अपने ही घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। सूचना पाकर महिला के मायके वाले पहुंचे।

मायके वालों ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। पुलिस शव लेकर जीएमसी पहुंची। यहां महिला का पति और मायके वाले भी पहुंच गए। महिला के भाई विकी ने बताया कि जीजा सुनील कपूर उनकी बहन से झगड़ा करता था। मंगलवार की सुबह भी ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद बहन ने जान दे दी। महिला के पति सुनील कपूर ने कहा कि उनका कोई झगड़ा नहीं हुआ था। वह अपनी पत्नी को तंग नहीं करते थे। सुनील और विक्की के बीच अस्पताल में हाथापाई भी हुई, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से मामले को आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें