जम्मू में पक्का डंगा पुलिस ने 22 साल से फरार एक भगोड़े को दबोच लिया है। आरोपी दिलबाग सिंह पलांवाला के खिलाफ 1994 में 294 के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही वह फरार था। शुक्रवार को पुलिस को उसके इलाके में होने की पुख्ता सूचना मिली। इसके आधार पर दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने वारंट भी जारी किए हुए हैं।