फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को दिल्ली बेचने जा रहा था रेहड़ी वाला

Sun, 16 Aug 2015 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को बेचने के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली में काम दिलाने का झांसा देकर महिला को देह व्यापार में धकेलने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने एक रेहड़ी लगाने वाले को दबोचा है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। पीड़ित महिला के भी पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। अभी महिला को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ही रखा हुआ है। आरोपी को पुलिस ने जम्मू बस स्टैंड से पकड़ा।

बस स्टैंड पुलिस के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि डोडा जिले की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है और अपने माता-पिता के घर रहती है। तीन दिन पहले वह अपने मां-बाप के घर कोई झगड़ा होने के बाद जम्मू आ गई थी।
विज्ञापन


जम्मू आने पर वह बस स्टैंड पहुंची और उसने चाय की रेहड़ी लगाने वाले राम सिंह निवासी जानीपुर जम्मू के पास अपना फोन चार्ज करने लगाया। यही पर राम सिंह ने महिला के साथ बातचीत करनी शुरू कर दी और उसके बारे में पूछने लगा।

महिला ने उसे अपनी कहानी बताई तो राम सिंह ने कहा कि उसकी काफी जान-पहचान है और वह उसे दिल्ली में काम दिला देगा। इससे पहले वह पीड़ित महिला को लेकर शहर के बाग-ए-बाहु गया। इसके बाद वैष्णो देवी लेकर गया।

वहां से वह जम्मू पहुंचा। तभी पीड़ित महिला को शक हुआ कि वह उसको गलत हाथों में देने जा रहा है। इस पर पीड़िता ने पुलिस के पास पहुंच कर सारी कहानी बताई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें