फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को टक्कर मारने वाले को बेटी ने पहचाना, बीच सड़क किया हंगामा

Wed, 04 May 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जानीपुर इलाके में बुधवार को एक लड़की ने बीच सड़क पर कार चालक को रोक कर हंगामा कर दिया। हंगामे के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार चालक को पकड़ कर ले गई। दरअसल, कुछ दिन पहले इसी इलाके में एक कार चालक ने अश्विनी कोहली नाम के व्यक्ति को टक्कर मार दी और फरार हो गया।
विज्ञापन


इसमें घायल को काफी चोटें आई। इसके बाद से कार चालक फरार था। बुधवार को घायल की बेटी ने कार चालक को देख लिया और उसकी गाड़ी के नंबर को पहचान लिया और उसे वहीं पर रोक लिया। उसने हंगामा किया और कहा कि इसने ही उनके पिता को टक्कर मारी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को पकड़ कर ले गई। 

एक अन्य सड़क हादसे में बुधवार को जानीपुर इलाके में सुबह एक अज्ञात वाहन ने दो किशोरों को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मूल रूप से रामपुर और मौजूदा समय टाली मोड़ के रहने वाले नदीम अख्तर और शादाब शामिल हैं। इन्हें जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बस स्टैंड में भी एक श्रमिक को मिनी बस ने टक्कर मार दी। इसमें बिहार का रहने वाला फिरोज घायल हो गया। इंदिरा चौक में एक स्कूटी ने मनयाल ब्राह्मणा के रहने वाले कमल सिंह को टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए। उन्हें जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें