जम्मू स्थित मेडिकल कालेज अस्पताल के शवगृह के पास एक अज्ञात शव बरामद किया गया। मृतक की आयु करीब 70 साल बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि ठंड की वजह से उसकी मौत हुई होगी। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। वह बाबा की तरह लग रहा था।
सोमवार को कुछ लोगों ने शवगृह के पास उसे पड़ा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस कर्मियों ने उसे उठाने की कोशिश की तो नहीं उठा। डाक्टरों के पास ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।